संदेश

मौत रानी

 आई हो तो पास बैठो पल ही पल जो मौत रानी बताओ क्या लाए कुछ चाय नाशता कॉफी  पानी मौत रानी बोली मुझे कुछ नहीं चाहिए आखिरी कोई इच्छा हो तो बतलाइये हमने कहा ऐसी भी क्या जल्दी है बताइये ! पंखा चला देता हूँ आराम फरमाइये ... त्योहरी चढ़ा कर वो बोलीं बात करते हो प्यारे भैंसा साथ लाइ हूँ झट चढ़ जाइये, हमारे time office का system बड़ा सख्त है याद आया होने वाला lunch का भी वक़्त है मौका पाकर खाने का प्रस्ताव हमने रख दिया कहा है हाथ धो कर dining table पर आ जाइये मना तो भी कर ना सकीं भूख लग आई थी हमसे बोलीं भैंसे को भी चारा डलवाइए हम भी कहाँ काम थे , कहा - भैंसा कब से चर रहा  पड़ोस की भैंस के साथ टाइम पास कर रहा  खाने की महक के रस्ते टेबल तक वो आगईं हमारी आँखों के आगे सारा खाना खा गईं डकार लेते वो बोलीं जल और पिलाइये  पेट में जगह है बाकी स्वीट डिश लाइए  नितिन हमारा जब मिठाई लेके आया है  मौत रानी को टेबल पर खर्राटे भरते पाया है  अब यारों हमने मौत रानी को जगाया है  लाया हु मिठाई खाइये ! हमने फ़रमाया है  इतनी आव भगत से प्रसन्न रानी होगईं  कहा जाइये ! और क...

न पाप हैं न पुण्य हैं

  न पाप हैं न पुण्य हैं  विचार जैसे शून्य हैं  गदर नहीं फिकर नहीं  डगर नहीं शहर नहीं  कहां से कब चला था मैं  कहां हूं अब खबर नहीं  मीलों दूर जन्म से  या पास हूं मैं मौत के  घेरते हैं क्यों मुझे  ये साये गहरे खौफ के  भार है शरीर का  मैं कांपता अधीर सा  हूं मैं भी जैसे मैं नहीं  आरंभ यह प्रलय नहीं  कैसे देखूं कुछ यहां  मैं हो रहा विलय यहीं  हवा में यूं लहरा रहा  रो रहा कराह रहा  न कोई मांग अब मेरी  न चित्त कुछ भी चाह रहा  यहां भी मैं वहां भी मैं  हूं कौन मैं न जानता  नदी हूं क्या जो बह रहा डर रहा हूं कह रहा खो रहा पहचान अब खुद से भी अंजान अब  बन रहा बिगड़ रहा  मोड़ और मरोड़ सा रौशनी की चौंध है  मुझ से जो निकल रही  है स्मृति मेरे ही जन्म की  उगल रही निगल रही  न पाप हैं न पुण्य है  विचार जैसे शून्य हैं नितिन (११.०३.२४)

संभव है

चित्र

उम्र नहीं हो

उम्र नहीं हो   लिबास नहीं   न वज़न तुम अपनी देह का   न रंग अपने बालों का   न गालों पर पड़ते गड्ढे हो  तुम न पहचान किसी के नेह का   वो किताबें जो तुम पढ़ते हो   जो शब्द ज़बान से गढ़ते हो   आवाज़ सुबह की अलसाई सी   मुस्कान चेहरे पर पिघलाई सी   वो हँसी के ठहाके कभी कभी   और वो आंसू की सिसक दबी दबी   कभी गीत जो खुले दिल गाते हो   या मन ही मन तुम बाजे बजाते हो   वो जगह जहाँ खुश रहते हो   वो लोग जिन्हें घर कहते हो   तुम्हारा विश्वास जिन चीज़ों में ज़ब्त है   और तुम्हारी चाहत जिन लोगों में सशक्त है   वो तस्वीरें जो तुम्हारे बैडरूम में टंगी हैं   तुम आस हो अपने भविष्य की   जिस पर तुम्हारे आखें लगी हैं  इतनी सुंदरता तुम्हारे भीतर है   फिर क्यों चिंता  क्यों इतनी फ़िकर है   न करो परिभाषित जीवन को   उन चीज़ों से ,  उन लोगों से   जो नहीं मिल पाए सींचन को  ...

अस्पताल की सीढ़ियां

 जीवित हैं जब तक स्वस्थ रहें मुस्कुराएं  ईश्वर किसीको अस्पताल की सीढ़ियां न चढ़ाये  उलझन तड़पन दर्द अनेकों  चीख पुकारें जहाँ भी देखो  भागम भाग है सुर्ख लाल सी  सरकती ज़िंदगी पड़ी आलसी  ऐसा समय किसी का ना आये। ..  ये न पीना वो न खाना  आते जाते नर्स रोकती  चंद मिनिट भी सोना मुश्किल  सुइयां  तरह तरह की भोंकती  ऐसी पीड़ा किसी को ना आये। ...  आवाज़ें होती मद्धम जैसे  शरीर में जैसे जान नहीं हों  लेकिन ये दर्द एहसास कराता  जैसे दुख की पहचान यही हो  ऐसी वेदना किसी को न पहुचाये। ..  वे भयावह दृश्य अब उस पार हैं सारे  स्वस्थ शरीर में अलग दीखते नज़ारे  ये भगवन हम तेरी माया से हारे  यही प्रार्थना सांझ सकारे  सभी स्वस्थ रहें , कभी दुःख न पाएं  तू किसी को भी अस्पताल की सीढ़ियां न चढ़ाये 

जिसने नाम तेरा कभी गाया नहीं

 जिसने नाम तेरा कभी गाया नहीं  मैं हूँ वो जो कभी मुस्कुराया नहीं  ये मुकद्दर मेरा , थक गया हूँ प्रभु  वक्त मुझको तेरे दर पे लाया यहीं  तेरी आवाज़ यूँ तो मैं सुनता रहा  बात तेरी कभी मैंने मानी नहीं  कीर्तन और भजन दूर की बात है  पीर मैंने पराये की जानी नहीं  कर्म कहते किसे , धर्म होता है क्या  मैंने खुद को कभी समझाया नहीं  तुझसे माँगा जनम मैंने पाया प्रभु  ये परिवार उपहार सब हैं दिए  करता सक्षम मुझे दाता हर हाल तू  मुझको अपनी हथेली पे फिरता लिए  किये एहसान इतने हर एक मोड़ पर  क़र्ज़ जन्मों जन्म भर पाया नहीं  तूने पाया मुझे कभी रोता हुआ  कभी खोया था मैं माया के मोह में  मैं मलिन ही रहा काम और क्रोध से  तूने फिर भी गले से लगाया मुझे  भगवन थामे रहना तू मुझको यूँही  हर पल ध्यान रहे मुझे तेरा यहीं  जिसने नाम तेरा कभी गाया नहीं  मैं हूँ वो जो कभी मुस्कुराया न

शुक्रिया

चित्र
  हर शाम का शुक्रिया कि दिया  वो सब जिसका हक़दार मैं रहा  हर सुबह लायी है अवसर नया  नयी आशाएं लिए तुमसे कह रहा  कह रहा कि ये मित्र , ये प्राकृतिक इत्र  ये छुअन ये आर्द्रता ये हवा ये सबा  ये एहसास ज़िन्दगी का तुम्हारे लिए है  सुनो , कुछ बुनो , कुछ बनो कुछ बनाओ  चख लो ये नीर पलों का , ये झरना..  तुम्हारे लिए ही बह  रहा है  नितिन - २९ / ०६ / २३ 

ओह यह मोह !

यह काठ की मेज़ का उपहार ? मुझे मेरी बुआ ने  बारहवें जन्मदिन पर दिया था  और यह लोहे का बड़ा गिलास  जो माँ मेरे लिए मेले से लाइ थी  इसमें , गर्मियों की छुट्टियों में  आम का रस  खूब पिया था  वो जंग लगा बक्सा जिसे तुम  कबाड़ी में देने की सोच हो बेटे  वो मेरे पिताजी की आखरी निशानी है  ये सब पुरानी चीज़ें तुम मेरे बाद  फ़ेंक तो दोगे मगर तुम्हें एक बात बतानी है  इनके साथ जुड़े हुए जज़्बात  मेरी उम्र बढ़ा  रहें हैं  इन बूढी आँखों को  झूठा ही सही एक हंसती खेलती ज़िंदगी का दिलासा दिला रहे हैं  इन ही में मैं अपने खोये हुए  रिश्तों  को याद कर लेता हूँ  खड़ा खड़ा कभी अकेले ही  अपने चेहरे पर मुस्कान पाता हूँ  अगले ही पल हकीकत की दस्तक सुन  लौट आता हूँ  ये मोह, अब मेरे इस शरीर के अंग हैं बेटा  जो मेरे बाद भुला दिए जायेंगे  लेकिन सच तो ये है  कि ये बंधन अब  मेरे साथ ही जायेंगे  - नितिन शर्मा 

कटी पतंग

 कटी पतंग अगर किसी शाख पर अटकी दिखे अगले ही पल कोई अवधारणा न बना लेना आसमानों की ऊंचाइयां छूकर आई होगी कितनों के दिल गद गद कर बादलों में लहराई होगी टूटा दिल लिए आज जो मुरझाई सी बैठी है वो भी कभी फूलों सी खिलखिलाई होगी कटी पतंग अगर किसी शाख पर अटकी दिखे अगले ही पल कोई अवधारणा न बना लेना आसमानों की ऊंचाइयां छूकर आई होगी कितनों के दिल गद गद कर बादलों में लहराई होगी जब मस्ती में लहराती हंसती मुस्कुराती सी अचानक पराये मांझे से उलझी होगी दिल धक् से रह गया होगा रोइ होगी चिल्लाई होगी कटी पतंग अगर किसी शाख पर अटकी दिखे अगले ही पल कोई अवधारणा न बना लेना आसमानों की ऊंचाइयां छूकर आई होगी कितनों के दिल गद गद कर बादलों में लहराई होगी देखी हैं इसने भी शौहरत अपने मालिक की आँखों में खुद के लिए शाबाशियां सुनी हैं इसने अपने कानों में क्या हुआ की अब सब लुटा के बैठी है , मगर इसके लिए भी कोई कहानी तो ऊपर वाले ने बनाई होगी कटी पतंग अगर किसी शाख पर अटकी दिखे अगले ही पल कोई अवधारणा न बना लेना आसमानों की ऊंचाइयां छूकर आई होगी कितनों के दिल गद गद कर बादलों में लहराई होगी

दुकानें चलती रहें

नाम क्या है क्या है कनुबा  क्या करता परिवार चलाने को  क्या है ज़रुरत अगले की  ये सारी , जानकारी  अपनी गठरी में भरकर  उसकी आँखों में झांको  फिर फांको  उसके जेब की गिन्नी  एक एक अठन्नी  जब मन भर जाये  फिर सूँघो उसके मन की  और किस कोने में  बचे हैं अगले के अरमान  घोंप दो उसके सीने में  जो छुरी छुपाई है  पीठ सहारे तुमने  ध्यान रहे वो मरने न पाए न चीख ही निकले  उसे मालूम भी न हो  कि छुरी उसके आर पार है  अब तुम्हारे हाथों उसका  सारा संसार है  तुम चैन से सोते रहो  और वो जागने न पाए तुम्हारे जकड से  कहीं भी वो भागने न पाए   बस, यही दोहराना है  हमें अपना पेट भरना है  खुद का परिवार चलाना है  दुकानें चलती रहें यूँ ही  इंसानियत मरती रहे यूँ ही    

साथ चलते रहना

  जब तक है मोम मेरे साथ जलते रहना और फिर अगली मोम तक मेरे साथ चलते रहना बाती नई, साथी वही सदा जिसकी हर पल बुलाती रही तुम ही तो हो मेरे साथ गिरते-संभलते रहना मेरे साथ चलते रहना - नितिन शर्मा ०७.०१.२३

भीगे जज़्बात

चित्र
 वो पत्थर जो दिल ओ जान से प्यारा था  चूम कर एक दिन उसे नाम से पुकारा था  अपने अरमानों के ऊँचे शिखर से उस दिन  मैंने इन ही हाथों से उसे गहरी खाई में उतारा था  देखता रहा उसे जब तक न आँखों से वो ओझल होगया  मेरी आँखें नम थीं , और दिल बोझल होगया  न लौटेगा वो पत्थर कभी अब मेरे हाथों में  डूब कर रह गया था भीगे जज़्बातों में  मैंने अपने हाथों से लिखे खतों को  कतरा कतरा कर काटा था  अपनी आँखों के आगे उन्हें  टुकड़े टुकड़े कर बांटा था  खून मेरे हाथों का नहीं उन पर , उन ही एक दिल का था  मुझपर लगाया इलज़ाम उन्होंने कातिल का था खुद की तख़लीक़ खुद ही मिटा कर  खुश तो नहीं था मैं वो दाग हटा कर  तहरीर मेरी ज़िंदगी की इस कदर नाबूद होगी  क्या मालूम था फिर भी वो मेरी यादों में इस कदर  मौजूद होगी  जिस पत्थर को अपनी आँखों से कभी बुहारा था  मैंने इन ही हाथों से उसे गहरी खाई में उतारा था 

साँसों की सुत

चित्र
"जग जो जाना क्या जाना  जग के जीना सीख  जो जानेगा जोग को  हो साँसों की सुत ठीक"  - नितिन शर्मा (२५/०७/२०२२)
चित्र
गुण रहित, भाव सहित प्रेम जो किया करे वही सही मायने में राम रस पिया करे - नितिन शर्मा (२४/०७/२२)

भगवान् नहीं हूँ मैं

भगवान् नहीं हूँ मैं , भूल कर बैठता हूँ  विचारों के मंथन को , मुझ तक पहुँचते स्पंदन को  वर्जित कर न पाया, कभी कभी उठते इंसान को  क्योंकि मैं भगवान् नहीं हूँ,  भूल कर बैठता हूँ  १. लोगों से सुना करते हैं , संतुलन की बातें  न साधू ही तर पाए , न विकृत आत्मायें अब तक  जीवन को समझना मुश्किल ही सही मगर, मैं हार क्यों मानूं  मुझपर लगे विकारों, मल कलि कलेवरों को अपना श्रृंगार क्यों जानूं  २.  गिर-गिर के संभलना प्रकृति ने सिखाया है  संभल कर आगे बढ़ पाया , कभी जीवन सजाया है  बरसों लगे, पल पल इसे हमने तराशा पर  कभी खंडित , कभी दंडित होता हुआ नज़र आया है  ३.  मुझ तक ही लौटते हुए ये कर्म जो हैं मेरे  उजाले की लौ घर आते हुए , दूर करती तमस के घेरे  फिर उतरती आँगन के आँचल से धूप , शाम जो होती है  अच्छे-बुरे कर्मों की तुम्हारी किताब मेरे नाम को रोती है  ४.  पुष्प बन पाऊँ ये प्रयास है ईश्वर  कामयाबी की शरण मिल जाये कर करम  कोई रौंधना भी चाहे , अपनी नियति के तले  वह जो भी हो , जैसा भी हो भले...

आँखों देखा हाल

 छूट कर जब बादलों से बूँद धरती पर गिरी  घूँट मिट्टी ने जो पीया प्यास उसकी तब बुझी  बीज माली ने था बोया राहतें पाने लगा  एक नए संसार की वो चाहतें पाने लगा  देखते ही देखते बारात बूंदों की उठी  काले-काले बादलों से निचुड़कर गिरने लगी  ख़ुशी संभाले नदियाँ नाले पोखर सब भरने लगे  लत्ते भीगे पत्ते भीगे सबके दुःख हरने लगे  ----- (Jiska man dukhi hota hai .. use dukh ki bhasha samajh aati hai  jiska man praffullit hota hai boond uske saath vaisi baat karti hai  bheena bheena ---- emotions) तरतराती झरझराती पवन संग जब डोलती  बूँदें लहराती है भाषा नित नई ये बोलती  नृत्य करती जैसे कोई इठला रही नृत्यांगना  ऐसा भीना-भीना करती सभी का घर अँगना  सौंधी-सौंधी खुशबुएँ हैं सांस लो गहरी ज़रा  खुश हैं बादल रंग अब इनका भी लो धुलने लगा  जा रहा है देके खुशियां श्वेत वो बादल वहां  खिल रहा है पत्ता पत्ता झिलमिलाता आसमां  देखो देखो सूरज झांके बादलों की ओट से  चहचहाते पंछी निकले पेड़ों की नन्ही गोद से  फड़फड़ाते पंख...

दुकान

चित्र
दुकान सब चला रहे हैं   कोई भी आता-जाता तुम्हें माल दिखा जायेगा   खुद नहीं बेचोगे कुछ तो तुम्हे कोई भी ,  कुछ भी टिका जायेगा      नितिन शर्मा ( ०३/०७/२२ )  ---   If you do not wake up to your dreams, people are out there to sense that they will sell you their dreams and you will waste your life after something that you never dreamt of or wanted for yourself or your family, ever ; and you become the prey to predators around you.

ज़रूरी नहीं

 खुशकिस्मत होते हैं वो जिन्हें  हसरतों के ख़ज़ाने मिल जाते हैं  ज़रूरी नहीं हर किसी को  खुश रहने के बहाने मिल जाते हों  कभी कभी कदम तक  उठ नहीं पाते  उस अगले पत्थर की तरफ , जनाब ! ज़रूरी नहीं हर किसी को  हौंसला अफ़ज़ाई देने वाले अफ़साने मिल जाते हों  ऊंचे महलों में बैठे सेठों के मुख से  खुश रहने की हिदायत  सुनने में बहुत अच्छी लगती है  लेकिन फटे जुराब सिलाने के लिए  ज़रूरी नहीं हर जेब में चार आने मिल जाते हों  नितिन शर्मा (२७/०६/२२)

तुझे सूरज कहूं या चंदा

चित्र
तुझे सूरज कहूं या चंदा तुझे फूल कहूं या तारा मेरा काम करेगा रौशन जग में मेरा राज दुलारा मैं पंख काट कर तेरे तुझे अपने पास बुला लूँ मैं देकर दाना तुनका तुझे अपना दास बना लूँ तेरी काबिलियत मुझसे है तेरी हरकत मेरा इशारा मेरा काम करेगा रौशन जग में मेरा राज दुलारा डग मग डग मग तू चलेगा तब मेरी आस बंधेगी और जब उड़ने तू लगेगा मेरी ज़िंदगी उड़ान भरेगी तू बनकर पतंग उड़ेगा नियंत्रण मेरे हाथ में सारा मेरा काम करेगा रौशन जग में मेरा राज दुलारा तेरे सपनों की मुझको है तनिक भी नहीं परवाह मेरी एक आवाज़ तू सुनना मुझसे पल पल तू डरना गर आँख उठाई जो तूने तुझे करदूँ तबाह दोबारा मेरा काम करेगा रौशन जग में मेरा राज दुलारा नितिन शर्मा 

तितली

  मेरे अस्तित्व के गहरे तमस में पनपते कीड़े दिखाई दिए मुझे  तो कभी चमकता हीरे का टुकड़ा नज़र आया  खुद से बाहर जब भी देखा  मैंने अपने आप को ही  रोता , हँसता , चीखता  तड़पता बिलखता  छिपता निकलता पाया  खंगालते हुए अपने खौफ  अपने आप को पाया मैंने  दुनिया के झूठे सबक भुला कर  कुछ यूँ खुद को  तितली की तरह  उड़ाया मैंने  नितिन शर्मा - १७/१२/२०२१