ज़रूरी नहीं






 खुशकिस्मत होते हैं वो जिन्हें 

हसरतों के ख़ज़ाने मिल जाते हैं 

ज़रूरी नहीं हर किसी को 

खुश रहने के बहाने मिल जाते हों 


कभी कभी कदम तक  उठ नहीं पाते 

उस अगले पत्थर की तरफ , जनाब !

ज़रूरी नहीं हर किसी को 

हौंसला अफ़ज़ाई देने वाले अफ़साने मिल जाते हों 


ऊंचे महलों में बैठे सेठों के मुख से 

खुश रहने की हिदायत 

सुनने में बहुत अच्छी लगती है 

लेकिन फटे जुराब सिलाने के लिए 

ज़रूरी नहीं हर जेब में चार आने मिल जाते हों 


नितिन शर्मा (२७/०६/२२)


टिप्पणियाँ