संदेश

हास्य लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सजाई है दुकां मिठाई के लिए

सजना है मुझे सजना के लिए - की धुन पर ---- सजाई है दुकां मिठाई के लिए - २ झिलमिल ये बलब जलाए दूँ   ख़ुशबू भरे फूल सजाए दूँ   के सजाई है दुकां मिठाई के लिए - २ १ )   ( दुकान ये धो लूँ जरा घिस घिस के , भाग जागेंगे दीवाली में इसके ) - २ आँगन ये जरा बुहार लूँ   इस बार ना कोई उधार दूँ   के सजाई है दुकां मिठाई के लिए - २ २ )   ( काजू पड़े खोए में तो बर्फ़ी निखरे , केसर पड़ती है तो जलेबी ये खिले ) - २ ये समोसे गरम उतार लूँ   चटनी इमली की नितार लूँ   के सजाई है दुकां मिठाई के लिए - २ - नितिन शर्मा