विवशता

 [20/05/20] Wednesday 

अगर तुम्हारे लिए मैं बुरा हूँ 
और मेरे लिए बुरे हो तुम 
तुम्हारी ज़रूरत मेरी बर्बादी है 
और मेरी ख़ुशी इसमें हो 
कि मर गिरो तुम 

अगर सही तुम भी हो, सही में भी 
ज़िद्द पर अड़े हम दोनों हों 
जीतेगा वही जो सशक्त है 
जिसकी पहचान हो 
जिसके सैकड़ों चाहने वाले हों 
सत्य कोने में सोता रहेगा 
अकेला बिलखता रोता रहेगा 
सुनो 
विवशता की ज़ंजीरें तुम्हें मजबूर करदेंगी 
मेरा लहू बहाने पर, मुझे झूठा कहलाने पर 
जब ज़रूरत की भूख तुम पर हावी होगी 
तुम हिचकिचाओगे नहीं मेरा मांस खाने पर 
कदाचित 
तुम्हें ज़माना सही कहेगा, क्यूँकि तुम भूखे थे 
मुझे भोगना तुम्हारी नीयती थी, तुम भूखे थे 
तुम्हारी जान बच जाए, सो मेरी जान गँवानी थी 
जंग चाह और भूख की है सारी
ना मैं बुरा हुँ ना तुम, 
शरीर हम दोनों के पास है 
जब तक जीने का एहसास है 
प्यार, मोहब्बत, रिश्ते नाते 
सब बकवास है 
विवशता ज़रूरत की है 
क्यूँ ? कि शरीर हम दोनों के पास है 

नितिन शर्मा 

टिप्पणियाँ