आओ सेल्फी ले लें
रिश्तों की ऐसी तैसी आओ सेल्फी ले लें अगले पल आँखें फेर लेना मुझे अपशब्द चार टेर लेना दिखा लें दुनिया को सब ठीक है आओ सेल्फी लेलें शोर शराबे में इतने दिखावे में कौन आया कौन गया किसे याद रहता है किसने क्या कही किसने सुना दी किसे याद रहता है कह तो सकेंगे, मिले थे कभी आओ सेल्फी लेलें