लड़का अच्छा है !
लड़का अच्छा है !
पलट के जवाब नहीं देता
कुछ भी कहलो हँसता रहता है
कभी रुआब नहीं दिखाता
चार बातें सूना दो फिर भी
हँसता रहता है
लड़का अच्छा है !
जो कह दो चुप चाप कर देता है
इससे किसी की चुगली भी करो तो
किसी से जा के नहीं कहता
चांटे लगा दो चार फिर भी
हँसता रहता है
लड़का अच्छा है !
इतना सीधा ?
हाय राम ! !
तो कैसे कराते हो काम ?
अजी कुछ मुश्किल नहीं !
तारीफें करदो ..
झूठी ही सही
कहने में क्या जाता है
किसने सुनी , किसने कही
देखना आँखों में चमक उसकी
तभी परोस देना दो काम
देगा नहीं कैसे अंजाम
न नुकर करे तो लगा देना दो चार
किसी से जाके कुछ नहीं कहेगा
सह लेगा अत्याचार
और ज़्यादा क्या होगा
मर गिरेगा कहीं
लेकिन किसी से कहेगा नहीं
सच ! लड़का अच्छा है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें