सजाई है दुकां मिठाई के लिए
सजना है मुझे सजना के लिए - की धुन पर ----
सजाई है दुकां मिठाई के लिए - २
झिलमिल ये बलब जलाए दूँ
ख़ुशबू भरे फूल सजाए दूँ
के सजाई है दुकां मिठाई के लिए - २
१)
( दुकान ये धो लूँ जरा घिस घिस के,
भाग जागेंगे दीवाली में इसके ) -२
आँगन ये जरा बुहार लूँ
इस बार ना कोई उधार दूँ
के सजाई है दुकां मिठाई के लिए - २
२)
(काजू पड़े खोए में तो बर्फ़ी निखरे,
केसर पड़ती है तो जलेबी ये खिले ) -२
ये समोसे गरम उतार लूँ
चटनी इमली की नितार लूँ
के सजाई है दुकां मिठाई के लिए - २
- नितिन शर्मा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें