हे परंपिता !

कल फिरसे भूख लगेगी मुझे
कल फिरसे खाना मागुंगा
कुछ ख्वाब मुकम्मल आज हुए
कल और मुरादें मागुंगा

जब आस बिखरकर टूटेगी
कभी हाथ न कुछ भी आता दिखे
जब मूँद के आँखें बैठुंगा
और तुमसे होता नाता दिखे
पिघलने को, मैं सँभलने को
तब तेरी बाहें मागुंगा
कुछ ख्वाब मुकम्मल आज हुए
कल और मुरादें मागुंगा

सपनों की लकीरें हाथ लगें
जब आंसू ख़ुशी के आँख भरे
जब कद ऊंचा सा लगता हो
तारीफें दुनिया आन करे
तुझसे ना लेश भी दूरी हो
तब भी तेरी साह मैं मागुंगा
कुछ ख्वाब मुकम्मल आज हुए
कल और मुरादें मागुंगा

कहते हैं तुझसे आये हैं
तुझमें मिल जाना है हमको
उस रोज़ दिखेगा नूर तेरा
धुल जाना है तब इस तम को
तब तक तेरे नाम की होती रहें
ऐसी बरसातें मागुंगा
कुछ ख्वाब मुकम्मल आज हुए
कल और मुरादें मागुंगा

टिप्पणियाँ