ज़िन्दगी



हर नए मोड़ पर नयी बात सिखाती है ज़िन्दगी
कुछ लोग आते हैं चले जाते हैं ..
नए लोगों से तार्रुफ़ कराती है ज़िन्दगी

वक्त रहते , सब कुछ बदल जाता है
इस दिल का आइना दिखाती है ज़िन्दगी
लव्जों में लहजा और जीने की तहजीब
अपने ही अंदाज़ में बताती है ज़िन्दगी

इश्क करना इस खुदा से और खुद से , बेखबर
है इबादत ज़िन्दगी ये , एक छोटा सा सफ़र
जिस खुदा ने तुझे इस ज़मीन पर
बड़े नाज़ से तकसीम कर भेजा तुझे ईमान से
उसके लिए कुछ कर गुज़र
ख़याल रखना अपनों का , उन्हें आंच न आये कभी
और सींचना अपने सपनो को, सूखने न पाएं कभी

न उम्मीद हो किसी कर्म से न मांग हो तेरी कोई
बिन मांगे ही कैसे कैसे तोहफे दे जाती है ज़िन्दगी

हर नए मोड़ पर नयी बात सिखाती है ज़िन्दगी
कुछ लोग आते हैं चले जाते हैं ..
नए लोगों से तार्रुफ़ कराती है ज़िन्दगी

टिप्पणियाँ