साँसें रहती हैं सदा


वक़्त की धुंद में खो तो गए हो कहीं
लेकिन मेरी हथेलियों में आज भी
गर्माहट है तुम्हारे हाथों की
थामा था हाथ, चले थे कुछ कदम साथ
तुम्हारे साये से मिला था मेरा साया कभी

मेरी आँखों की गहराईयों में देखा था कभी
तुमने,
मेरे ख्यालों को अपनी डायरी में सहेजा था कभी
मिलना मुझसे आकर - तुम्हारी महक मेरे पास है
कभी नहीं खोता
कोई नहीं ले जाता
सुनो ?
ये कोई नहीं जानता - बस तुम्हारा और मेरा
एहसास है
मिलना मुझसे आकर - तुम्हारी महक मेरे पास है

टिप्पणियाँ